पपीता एक आसानी से पचने वाला फल है। पपीता एक बहुत ही स्वादिष्ट सेहतमंद फल है, पपीता भूख और शक्ति बढ़ाता है।पपीता दिल को स्वस्थ रखता है यह तिल्ली, यकृत और पीलिया जैसी बीमारियों को ठीक करता है। पेट की बीमारियों को ठीक करने में पपीता खाना फायदेमंद है। पपीता खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। पपीते का रस अनिद्रा, सिरदर्द, कब्ज और अन्य रोगों को ठीक करता है। पपीते का जूस पीने से एसिडिटी (खट्टी डकारें आना) खत्म हो जाती हैं। पपीता पेट की बीमारियों, दिल की बीमारियों, आंतों की कमजोरी आदि को ठीक करता है।इसमें बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं जो बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं कच्चे पपीते की सब्जी खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है।पके पपीते की तुलना में कच्चा पपीता स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है।हाई ब्लड प्रेशर में पपीते की पत्तियों का इस्तेमाल फायदेमंद है यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।
यह बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपको लंबे समय तक जवान बने रहने में मदद कर सकता है। पपीते का सेवन पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप अपने पेट को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में पपीते को नियमित रूप से शामिल करें।हम आपको पपीते के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का मुख्य कारण है। जब हृदय की रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पपीता फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है।
2. आजकल लोग फास्ट फूड का सेवन करना पसंद करते हैं, यह पेट के लिए बहुत हानिकारक होते हैं, इनका सेवन आपके पाचन तंत्र को खराब कर देता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट को हमेशा स्वस्थ रख सकता है, पपीता पाचन एंजाइमों से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें कई तरह के फाइबर होते हैं जो सही पाचन क्रिया को बनाए रखने में मदद करते हैं, इसके खाने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
3.पपीता वीर्य को बढ़ाता है, पागलपन को खत्म करता है और मुंह के घावों को खत्म करता है। इसे खाने से घाव ठीक होते हैं और दस्त को रोकने मे मदद करता है और पेशाब की रुकावट से राहत मिलती है। कच्चे पपीता का दूध त्वचा रोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
4.पपीते के बीज कीड़ों को मारता हैं और मासिक धर्म को नियमित करता हैं। पपीता महिलाओं के स्तन के दूध को बढ़ाता है।
5.पपीता पाउडर पीने से पेट की जलन, घाव, ट्यूमर और अपच ठीक हो जाता है।
6.पका पपीता पाचन शक्ति बढ़ाता है, भूख बढ़ाता है, अधिक पेशाब लाता है, मूत्राशय के रोगों को खत्म करता है, पथरी को खत्म करता है और मोटापे को खत्म करता है। पपीता बलगम के साथ रक्त आने को रोकता है और खुनी बवासीर को रोकता है।
हानिकारक:
गर्भावस्था के दौरान और जिन महिलाओं को मासिक धर्म अधिक आता हो उन्हें कच्चा या पका पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता बवासीर के रोगियों के लिए हानिकारक है। पपीते के बीज के उपयोग से गर्भपात हो सकता है।
Tags:
Health